यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. नोएडा से मथुरा की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंचा... इसके बाद सामने से आ रहे कई वाहनों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए... हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया..