यूपी में सरकारी स्कूलों को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने शिक्षक दिवस के बहाने बीजेपी के घेरने का प्लान तैयार किया है. आज से 11 सितंबर तक समाजवादी पार्टी प्रदेश में पाठशाला अभियान चला रही है. बड़ी बात ये है कि स्कूलों के लेकर समाजवादी पार्टी का ये अभियान कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद शुरू हुआ है, ऐसे में इसे लेकर बीजेपी का हमला और भी तेज हो गया है.