संभल में अवैध मजार पर प्रशासन ने एक्शन लिया और बुलडोजर से मजार को ढहा दिया. आरोप है कि यहां ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करते ये मजार बना दी गई थी. दरअसल, संभल जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी क्रम में लेखपाल ने अपनी एक रिपोर्ट में इस मजार के बारे में बताया. जिसके बाद ये कार्रवाई हुई. देखें वीडियो.