समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का एक नया रूप मुरादाबाद में देखने को मिला, जहां एक सम्मेलन के दौरान उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित पीडीए सम्मेलन में मंच पर भाषण देते समय अचानक उनका माइक बंद हो गया. माइक में आई इस तकनीकी खराबी के कारण सांसद रामजीलाल सुमन बेहद नाराज हो गए. नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने मंच पर ही खड़े-खड़े माइक को फेंक दिया. इसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और कार्यक्रम स्थल से तुरंत चले गए.