scorecardresearch
 
Advertisement

'CCTV डिलीट हो जाएगा', टिन्नू के भरोसे करोड़ों के चढ़ावे की चोरी का खेल चलता रहा

'CCTV डिलीट हो जाएगा', टिन्नू के भरोसे करोड़ों के चढ़ावे की चोरी का खेल चलता रहा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने कबूल किया कि चोरी के बाद सभी आरोपी कोसी परिक्रमा मार्ग के एक इलाके में गुप्त बैठक करते थे, जहां लूट की रकम बराबर-बराबर बांटी जाती थी. अविनाश ने यह भी बताया कि पूरे खेल में टिन्नू का दबदबा था और वह भरोसा दिलाता था कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए जाएंगे, इसलिए पकड़े जाने का कोई डर नहीं था. जांच एजेंसियां अब इस कबूलनामे के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं.

Advertisement
Advertisement