नोएडा के सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात को चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के दौरान फ्लैट के अंदर तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया. फायर विभाग ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.