scorecardresearch
 
Advertisement

MLC चुनाव: मुजफ्फरनगर में शिक्षकों-स्नातकों में वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह

MLC चुनाव: मुजफ्फरनगर में शिक्षकों-स्नातकों में वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह

मेरठ सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी. मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी जागरूक नजर आ रहे हैं. चुनाव में भाग ले रहे मतदाताओं का कहना है कि अब एमएलसी चुनाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. मतदाता ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को विधान परिषद में प्रमुखता से उठा सके.

Advertisement
Advertisement