यूपी में सरकारी डॉक्टरों पर बड़ी खबर है. अब प्रदेश में सरकारी डॉक्टर 70 साल तक सेवाएं देंगे. पहले डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल थी. उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से सीधे-सीधे डॉक्टर्स के कामकाज के लिए आयुसीमा में 5 साल का इजाफा हो जाएगा.