गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी में लिफ्ट के अंदर जमकर मारपीट हुई. जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लिफ्ट के अंदर एक महिला सहित तीन लोग नज़र आते हैं और महिला के निकलते ही झगड़ा मारपीट में बदल गया. वीडियो में दो लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है. दोनों पहले AOA के पदाधिकारी रह चुके हैं. व्हाट्सएप ग्रुप में किए गए कमेंट्स पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और लिफ्ट में अकेले मिले तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई.