उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहाँ कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी एक अवैध मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद सुबह-सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस मस्जिद को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने अवैध घोषित किया था, जिसके बाद मुस्लिम पक्ष की अपील भी खारिज हो गई थी.