scorecardresearch
 

यूपी की 1.89 करोड़ महिलाओं को दिवाली का तोहफा, उज्ज्वला योजना के तहत मिलेगी गैस सब्सिडी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि जो पैसे घुसखोरों को देने में खर्च होता था, वो पैसा अब लोगों के अपने घर के खर्च में इस्तेमाल करता है.

Advertisement
X
दिवाली पर योगी सरकार ने खोला खजाना (Photo-ITG)
दिवाली पर योगी सरकार ने खोला खजाना (Photo-ITG)

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि का चेक सौंपा. सरकार की इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत देना है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार वही होती है, जो जनहित में काम करे और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करे. उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले गरीब परिवारों के लिए रसोई गैस का कनेक्शन लेना आसान नहीं था. लोगों को कनेक्शन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कई बार उन्हें अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ते थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की परेशानी को समझते हुए उज्ज्वला योजना शुरू की. इस योजना का शुभारंभ 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से किया गया था. उस समय प्रधानमंत्री ने गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और रसोई गैस उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती थी, लेकिन उज्ज्वला योजना के माध्यम से उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, इसके साथ ही गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की गई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है, पहले उन्हें चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाना पड़ता था, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था. अब गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें इस परेशानी से राहत मिली है. दिवाली पर सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात इसी दिशा में एक और कदम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement