scorecardresearch
 

आगरा में बड़ा हादसा... नाले पर बनी दो-मंजिला कपड़ों की दुकान जमींदोज; मलबे के साथ बही महिला, 4 घायल

Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दो-मंजिला कपड़े की दुकान अचानक ढही. मलबे के साथ नाले में बहकर 55 वर्षीय महिला लापता, 4 लोग घायल. रेस्क्यू जारी. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
X
भरभराकर गिरी जर्जर दुकान.(Photo:Screengrab)
भरभराकर गिरी जर्जर दुकान.(Photo:Screengrab)

UP News: आगरा के सुभाष बाजार इलाके में नाले के ऊपर बनी कपड़ों की एक दो-मंजिला दुकान ढह गई. इस घटना में एक महिला नाले में गिरकर लापता हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.

जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि मंटोला पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित यह दुकान अचानक ढह गई और उसका मलबा नाले में जा गिरा.

बंसल ने कहा, "चार लोग घायल हुए हैं. मलबे के साथ एक महिला भी नाले में गिर गई और अभी लापता है. बचाव कार्य चल रहा है."

उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की टीमें खोज और बचाव कार्य में जुटी हैं. शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण यह दुकान ढही हो सकती है, हालांकि असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.

मार्केट कमेटी के अधिकारी इंदर कुमार मगनानी ने घायलों की पहचान दुकान के मालिक टोला राम (71), कृष्णा (25), लाला भाई (48) और एक लड़की के तौर पर की. लापता महिला की पहचान गंगा देवी (55) के रूप में हुई.

Advertisement

मगनानी ने आरोप लगाया कि दुकान जर्जर हालत में थी और मरम्मत के काम के लिए नगर निगम से इजाजत मांगी गई थी, लेकिन वह नहीं मिली.

उन्होंने यह भी दावा किया कि बाजार में कई अन्य दुकानें भी इसी तरह असुरक्षित हालत में हैं और उन्हें तुरंत मरम्मत की जरूरत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement