scorecardresearch
 

प्रयागराज में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

प्रयागराज में लगातार बारिश के बीच गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. रविवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना 80.63 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.27 मीटर और छतनाग में 80.30 मीटर दर्ज हुई. खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धारित है.

Advertisement
X
प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर. (Photo: Screengrabs)
प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर. (Photo: Screengrabs)

प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है. हालांकि, फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं. प्रशासन की टीमें जलस्तर और बारिश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

रविवार सुबह 8 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज में नदियों का खतरे का स्तर 84.734 मीटर निर्धारित है. नैनी में यमुना का जलस्तर 80.63 मीटर दर्ज किया गया. वहीं, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.27 मीटर और छतनाग में 80.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया. जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों के बीच चिंता बढ़ी है, लेकिन प्रशासन के मुताबिक अभी स्थिति नियंत्रण में है.

बारिश के कारण लगातार बढ़ रहा है जलस्तर
बीते 24 घंटे में प्रयागराज के अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई. नैनी में 53.6 मिलीमीटर, फाफामऊ में 56.4 मिलीमीटर और छतनाग में सबसे ज्यादा 64.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. बारिश के कारण नदियों के जलस्तर पर भी असर पड़ रहा है.

प्रशासन ने बताया कि सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी तरह की आपात स्थिति नहीं है. अधिकारियों को नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.संबंधित विभागों की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement