गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के सांसद रवि किशन ने मंच से एक मजेदार किस्सा साझा किया. उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए ऐसे लोगों का नाम गिना दिया जो उनसे मिलने बाल डाई करा कर पहुंचे थे. यह सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
यूपी को लेकर बदली धारणा
रवि किशन ने कहा कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश को लेकर अलग धारणा थी और कई लोग यहां आने से बचते थे. उन्होंने बताया कि अब हालात बदल चुके हैं. माधुरी दीक्षित का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर आईं और तीन दिन तक यहां रहीं, जहां उन्हें सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं हुई.
डाई इतना लगाया कि चूने लगा
माधुरी दीक्षित से मिलने पहुंचे लोगों का जिक्र करते हुए रवि किशन ने हल्के अंदाज में कहा कि कुछ लोग ज्यादा तैयार होकर आए थे. उन्होंने मजाक में कहा कि विजय दुबे जी ने बालों में इतना डाई लगा लिया था कि वह चूने लगा. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े.
पहले भी ले चुके हैं चुटकी
इससे पहले एक कार्यक्रम में गोरखपुर में ही सीएम योगी रवि किशन की चुटकी ले चुके हैं. जब उन्होंने कहा कि अगला चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए. मुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पास हो चुका है और प्रधानमंत्री की इच्छा है कि 2029 के चुनाव में इसे लागू किया जाए. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का मौजूदा सीट पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीट बनाई जाएगी.