scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

150 इंजेक्शन लगे-सही पीड़ा, 35 की उम्र में IVF से मां बनेगी एक्ट्रेस, बोली- चल नहीं पा रही थी

अनुष्का रंजन
  • 1/8

एक्ट्रेस-मॉडल अनुष्का रंजन ने 2021 में आदित्य सील से शादी की थी. शादी के पांच साल बाद कपल अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार है. अनाउंसमेंट के कुछ समय बाद अनुष्का ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी को लेकर बात की. 
 

अनुष्का रंजन
  • 2/8

उन्होंने बताया कि वो काफी समय से कंसीव करने की कोशिश कर रही थीं. पर हो नहीं पा रहा था. आकांक्षा ने कहा, 'फिर मेरी बहन के कहने पर हम डॉक्टर से मिले. हमारे सारे चेकअप हुए. रिपोर्ट्स नॉर्मल थीं. मेरे एग्स की क्वालिटी ठीक थी. आदित्य के स्पर्म की क्वालिटी भी बढ़िया थी.'

अनुष्का रंजन
  • 3/8

'सबुकछ नॉर्मल होने के बावजूद कंसीव नहीं हो रहा था. मैं बच्चे के लिए मेंटली रेडी थी. मुझे जल्दी से जल्दी बच्चा चाहिए. नेचुरली कंसीव करने में पता नहीं कितना टाइम लगता.'

Advertisement
अनुष्का रंजन
  • 4/8

अनुष्का कहती हैं कि डॉक्टर ने कहा कि अगर आप बच्चे के लिए इंतजार नहीं करना चाहतीं, तो हमें IVF की ओर जाना चाहिए. डॉक्टर ने कहा कि आप में कुछ कमी नहीं है, लेकिन IVF से भी बच्चा किया जा सकता है.'
 

अनुष्का रंजन
  • 5/8

एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे देश में IVF को लेकर एक टैबू बना हुआ है. जब मैं हॉस्पिटल जाती थी, तो देखती थी कि लोग मुंह छिपा रहे हैं. क्यों भाई हम महिला हैं, हमें मुंह नहीं छिपाना चाहिए. हमें एक-दूसरे का सपोर्ट बनना चाहिए, IVF में गलत क्या है.

अनुष्का रंजन
  • 6/8

'मैं सच बताऊं IVF आसान नहीं है. मैंने कम से कम 150 इंजेक्शन लिए हैं. जब आदित्य  मुझे इंजेक्शन लगाते थे, तो मैं दर्द से चीख पड़ती थी. चल नहीं पाती. लेकिन मेरी इस जर्नी में मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया.'
 

अनुष्का रंजन
  • 7/8

'परिवार ने मुझे कभी IVF को लेकर कुछ नहीं कहा, बल्कि वो खुश हैं. पहले मैं डर रही थी कि इस पर बात करूं या नहीं. पर फिर सोचा कि अगर मैं ही इस बारे में बात नहीं करूंगी, तो बाकी लोग तो गलत बोलेंगे ही.'

अनुष्का रंजन
  • 8/8

अनुष्का ने कहा, 'मैंने तो फिर भी IVF अपनी मर्जी से कराया, लेकिन कई लोगों के पास नेचुरली कंसीव करने का ऑप्शन नहीं होता है. उनके बारे में सोचिए.' वो कहती हैं कि IVF के लिए किसी महिला को जज नहीं किया जाना चाहिए. 
 

All Photos: Instagram @anushkaranjan

Advertisement
Advertisement