scorecardresearch
 

महीनों की प्लानिंग, मिनटों में लूट... 912 ग्राम गोल्ड और 20 लाख कैश के साथ बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यूपी STF और झारखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हजारीबाग शाखा में डकैती करने वाले तीन आरोपियों को वाराणसी के सारनाथ से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 24 अप्रैल को करीब 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये लूटे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 912 ग्राम सोना, 20 लाख नकद और स्कॉर्पियो बरामद की है.

Advertisement
X
ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड भेजे गए आरोपी.(Photo: Ashish srivastava/ITG)
ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड भेजे गए आरोपी.(Photo: Ashish srivastava/ITG)

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय बैंक डकैती गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी वाराणसी से की गई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफजल, पंकज सिंह और सौरभ यादव के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर हथियारों के दम पर कर्मचारियों को धमकाया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. यह डकैती झारखंड के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हजारीबाग स्थित शाखा में 24 अप्रैल को हुई थी.

यह भी पढ़ें: UP: फर्जी फर्म के सहारे 200 करोड़ की कफ सिरप तस्करी का खुलासा, यूपी एसटीएफ ने चार गिरफ्तार

डकैत बैंक से करीब चार किलो सोने के आभूषण और 42 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे. घटना के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी और लगातार इनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही थी.

वाराणसी से गिरफ्तारी और बरामदगी

संयुक्त टीम ने वाराणसी के वाराणसी के सारनाथ स्थित सिंहपुर इलाका से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 912 ग्राम सोना और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.

Advertisement

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड भेज दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीनों से बैंक की रेकी कर रहे थे और उन्होंने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया.

सुनियोजित साजिश और गिरोह का नेटवर्क

पुलिस जांच के अनुसार गिरोह ने पहले बैंक की लोकेशन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया था. इसके बाद हथियारों के साथ बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया गया और कैश व सोना लूट लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना अफजल पहले भी कई राज्यों में सोना लूट की घटनाओं में शामिल रहा है. यह गिरोह पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement