scorecardresearch
 

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों के तबादले, कुछ की बड़े विभागों में तैनाती

ताजा प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. अयोध्या के मौजूदा डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अब विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं.

ट्रांसफर के तहत कई अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती दी गई है. अविनाश कुमार अब गाजीपुर की जगह अलीगढ़ के डीएम होंगे. अरविंद सिंह (अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त,  राजस्व परिषद) को एटा जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अमित आसेरी को बांदा, अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद, कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर, चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम बनाया गया है.

अयोध्या के मौजूदा डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अब विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय अब अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (राजस्व परिषद) बनाए गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement