scorecardresearch
 

कचौरी-टिक्की खाकर बिगड़ी 102 लोगों की तबीयत, मेले में मच गया हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अमेठी में आयोजित एक मेले में कचौरी और टिक्की खाने से 102 लोग बीमार हो गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
X
मेले में कचौरी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. (Photo: ITG)
मेले में कचौरी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोटवा गांव में आयोजित एक मेले के दौरान स्नैक्स खाने से 102 लोग अचानक बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि मेले में लगे एक स्टॉल से कचौरी और टिक्की खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक (SP) सरवणन टी ने बताया कि पुलिस ने मेले में फूड स्टॉल लगाने वाले राजकुमार और कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करने वाले शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

फूड सेफ्टी ऑफिसर मिथुन की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 275 और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के रिलेवेंट प्रोविजन्स लगाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: UP: हिंसा में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, नई भर्ती नीति पर SP-BJP आमने-सामने

एसपी के मुताबिक मोहनगंज थाना एरिया के मटरवा गांव के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंशुमन सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि मेले में स्नैक्स खाने के बाद बच्चों और बड़ों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है. इसके तुरंत बाद एक मेडिकल टीम गांव पहुंची, 39 बच्चों और 63 वयस्कों समेत कुल 102 लोगों की जांच और इलाज शुरू किया गया.

Advertisement

वहीं, गंभीर रूप से बीमार 10 बच्चों और सात वयस्कों समेत कुल 17 लोगों को इलाज के लिए तिलोई के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. 

CMO ने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और सिचुएशन पर नजर रखने के लिए एक हेल्थ टीम गांव में तैनात है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement