scorecardresearch
 

शाहजहांपुर में एनकाउंटर: लूट और चेन स्नैचिंग करने वाले जुड़वां भाई पैर में गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी जख्मी

यूपी के शाहजहांपुर जिले में बुधवार रात रिंग रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इस गोलीबारी में चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पीलीभीत के जुड़वां भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

शाहजहांपुर जिले की रिंग रोड पर देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लूट और चेन स्नैचिंग के आरोपी जुड़वां भाई राम और श्याम पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर तीन महिलाओं से कुंडल और जेवर छीनने की घटनाओं के बाद गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड के जरिए पीलीभीत निवासी इन 25 वर्षीय जुड़वां भाइयों को चिन्हित किया था. मोटरसाइकिल गिरने के बाद आरोपियों द्वारा की गई गोलीबारी में 27 वर्षीय सिपाही सुनील घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की.

तीन महिलाओं से छीने थे जेवर, सीसीटीवी से हुई पहचान

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र में तीन महिलाओं ने अपने कुंडल और अन्य आभूषण छीने जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे इन आरोपियों की पहचान हो सकी. इसके बाद पुलिस ने उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की.

चेकिंग के दौरान पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में लगे पैर में शॉट

बुधवार की रात पुलिस टीम रिंग रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे. पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई. खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सिपाही सुनील घायल हो गए. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिससे दोनों जुड़वां भाइयों के पैरों में गोली लग गई.

Advertisement

आरोपियों पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मामले, जेवर बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीलीभीत निवासी जुड़वां भाइयों राम और श्याम के रूप में हुई है, जिन पर पहले से 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ में दोनों भाइयों ने शाहजहांपुर में की गई स्नैचिंग की वारदातों को स्वीकार किया है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुछ आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement