scorecardresearch
 

मुंडन संस्कार से लौटते वक्त UP के सीतापुर में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए. हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं. डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

Advertisement
X
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबे लोग.(Photo: Screengrab)
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबे लोग.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: UP के सीतापुर में पुरानी रंजिश में मनोज की पीट-पीटकर हत्या, हाईवे पर घेरकर लाठी-डंडों से हमला

पूरा मामला सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, हरदोई की तरफ से मुंडन संस्कार कराकर लोगों का एक समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबे लोग

ट्रक की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई. उसमें सवार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए. इस भीषण हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए.

Advertisement

सीतापुर​

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. प्रशासन की ओर से सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है.

DM और SP ने अस्पताल पहुंचकर दिए निर्देश

हादसे के बाद जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाने और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

फिलहाल, हादसे में पांच महिलाओं की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है. वहीं, घायल 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement