अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं. पूरी अवधपुरी को फूलों, झालरों से सजाया गया है. हर तरफ मंगलगान गाए जा रहे हैं. शनिवार को 10वें दीपोत्सव में 30 लाख दीये जलाकर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा. इस बार दीपोत्सव के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे. इसके साथ ही सीएम योगी भी दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे. देखें विशेष.