scorecardresearch
 

बहन के सामने उतरवाए कपड़े, फिर एक-एक अंग पर पोती लिपस्टिक... शिवा को ऐसे टॉर्चर करती थी श्रद्धा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले शिवा को प्रताड़ित कर उसके कपड़े उतरवाए गए और शरीर पर लिपस्टिक पोती गई.

Advertisement
X
शिवा की मौत के बाद नेपाल भाग गई थी श्रद्धा. (Photo: ITG)
शिवा की मौत के बाद नेपाल भाग गई थी श्रद्धा. (Photo: ITG)

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ के मुताबिक वारदात वाले दिन श्रद्धा ने शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था. शिवा को जलील करने के लिए उसके कपड़े उतरवाए गए और उसके शरीर पर लिपस्टिक पोती गई.

श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया था. आरोप है कि चारों ने मिलकर शिवा को घंटों तक अपमानित और प्रताड़ित किया. पूछताछ में श्रद्धा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और वह पूरी तरह उसके नियंत्रण में था. श्रद्धा शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी. उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है.

हुक्का बार में टोली के साथ जाती श्रद्धा
श्रद्धा ने अपने रसूख का खौफ दिखाने के लिए शिवा को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं. ये तस्वीरें पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई थीं. सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी. इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक FIR भी दर्ज कराई थी.

Advertisement

जांच में सामने आया कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी. वहां हुक्का पीने के दौरान अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाती थी. शिवा शर्मा से श्रद्धा की पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी. सोशल मीडिया पर श्रद्धा की ज्यादातर तस्वीरें इसी कैफे की बताई जा रही हैं.

हत्याकांड के बाद से ही फरार है कैफे संचालक
श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद कैफे संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अभी फरार है. मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है.

श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की. श्रद्धा ने अदालत में सशरीर पेश किए जाने की मांग भी की, लेकिन इसका कारण पूछे जाने पर वह चुप रही. अदालत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर ही श्रद्धा को कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement