scorecardresearch
 

'तुझे किसी और का नहीं होने दूंगी' पति को बेहोश किया, कपड़े उतारे, फिर चाकू से... मेरठ की सनकी पत्नी की कहानी!

मेरठ स्थित लिसाड़ी गेट में शबनम नामक महिला ने दूसरी महिला से संबंध के शक में पति नदीम को कॉफी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसने चाकू से हमला कर पति के प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.

Advertisement
X
मेरठ के नदीम पर टूटा पत्नी शबनम का कहर (Photo- ITG)
मेरठ के नदीम पर टूटा पत्नी शबनम का कहर (Photo- ITG)

यूपी के मेरठ में शबनम नाम की महिला ने अपने पति नदीम के साथ ऐसा कांड कर दिया जिसने मोहल्ले में सनसनी फैला दी. दरअसल, पति के किसी अन्य महिला से दोस्ती होने के शक में पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया. 

8 अक्टूबर की रात पत्नी ने नदीम को नशीली कॉफी पिलाकर बेहोश किया और फिर कपड़े उतारकर चाकू से कई वार कर दिए. संतान न होने के कारण पत्नी को नदीम के दूसरी शादी करने का डर था. रात 2 बजे नींद खुलने पर गंभीर रूप से घायल नदीम को बस्ती के लोग मेडिकल अस्पताल ले गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया. 

कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया झांसा

नदीम और शबनम की शादी साढ़े सात साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं है. नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी को हमेशा उस पर किसी अन्य महिला से दोस्ती का शक रहता था. 8 तारीख की रात पत्नी ने उसे कॉफी पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. कॉफी पीते ही नदीम को गहरी नींद आ गई, जिसके बाद शबनम ने इस वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

'तुझे किसी का नहीं होने दूंगी'

पीड़ित नदीम के अनुसार, उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी और कहती थी कि "तुझे किसी का नहीं होने दूंगी और अपना भी नहीं रखूंगी." घटना को अंजाम देने के बाद शबनम घर से चली गई थी. देर रात 2 बजे जब नदीम को होश आया और घटना का पता चला, तो स्थानीय बस्ती वाले उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए.

पुलिस ने आरोपी पत्नी को लिया हिरासत में

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी शबनम को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement