
UP News: संभल जिले के शहबाजपुर कलां गांव में जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर अपने विवादित और अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली यूट्यूबर बहनें महक और परी का एक बार फिर हिंसक रूप देखने को मिला. बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि महक और परी हाथ में डंडा लेकर पड़ोसियों से भिड़ गईं. इस मारपीट में महक परी के पिता सरफराज और दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
असमोली थाना पुलिस ने महक परी के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि महक परी और पड़ोसियों के बीच मारपीट की यह घटना कोई नई नहीं है.
इससे पहले भी यूट्यूबर महक परी मुरादाबाद जिले में एक युवक से मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. महक परी की लगातार दबंगई भरी तस्वीरें सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है.
दरअसल, असमोली थाना इलाके के शाहबाजपुर कला गांव की निवासी चर्चित यूट्यूबर महक परी पर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में कुछ महीने पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था. इसके कुछ दिनों बाद अमरोहा और मुरादाबाद जिले में महक परी द्वारा मारपीट करने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

अब फिर असमोली थाना इलाके के शाहबाजपुर कला गांव में महक परी और पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाइव वीडियो सामने आया है. बच्चों के साथ खेलते समय छोटी बहन के साथ विवाद शुरू हुआ, जो आगे बढ़कर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया. इस दौरान महक परी के पिता सरफराज सहित दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए. देखें एक VIDEO:-
घटना की सूचना मिलते ही असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महक परी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है.
महक परी की दबंगई कोई नई बात नहीं है. इससे पहले अमरोहा और मुरादाबाद जिले में भी उनकी मारपीट की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है.
असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शाहबाजपुर कला गांव में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है. महक परी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.