scorecardresearch
 

'सोना डबल' का झांसा, रुमाल में बदल देते थे पत्थर... सहारनपुर में महिला समेत 3 शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने सोना डबल करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2.5 लाख रुपये नकद, एक अल्टो कार और दो अवैध चाकू बरामद हुए. गिरोह बच्चे की आड़ में महिलाओं को फंसाता था. पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कई राज्यों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement
X
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Anil Kumar Bhardwaj/ITG)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Anil Kumar Bhardwaj/ITG)

सहारनपुर में बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली मंडी और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला सहित तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक अल्टो K-10 कार और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं. बरामद कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त किया गया है, जबकि चाकुओं के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस मामले का खुलासा 12 फरवरी 2026 को हुआ, जब बाजोरिया रोड निवासी रेखा शर्मा ने थाना कोतवाली मंडी में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में बातचीत के दौरान एक अज्ञात महिला ने सोना दोगुना करने का लालच देकर उनके और उनकी जेठानी के आभूषण उतरवा लिए और फरार हो गई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच पड़ा भारी... सहारनपुर के कारोबारी से 1.31 करोड़ की ठगी, ऐप ने लगा दिया चूना

मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार

सीओ सिटी-1 और सीओ सिटी-2 के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और विभिन्न सुरागों पर काम करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेहट अड्डा क्षेत्र से किरण निवासी अरवल्ली (गुजरात), सुमित कुमार और आरती निवासी सुल्तानपुरी (दिल्ली) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर सहारनपुर सहित अन्य शहरों में महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करते थे.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने ठगी से प्राप्त आभूषणों को बेचकर नकदी जुटाई थी. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सहारनपुर, लखनऊ और दिल्ली में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटा रही है और एक फरार आरोपी की तलाश जारी है.

बच्चे की आड़ और सोना डबल करने का झांसा

एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार, गिरोह का तरीका बेहद शातिराना था. आरोपी एक महिला के पास छोटे बच्चे को साथ लेकर पहुंचते थे और असली व नकली नोट दिखाकर कहानी गढ़ते थे. वे बच्चे की परेशानी का हवाला देकर महिलाओं को भरोसे में लेते थे और सोना डबल करने का झांसा देते थे.

इसके बाद आरोपी महिलाओं से जेवरात रुमाल में रखवाकर चालाकी से पत्थर बदल देते थे और मौके से फरार हो जाते थे. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस गिरोह के फरार सदस्य की तलाश कर रही है और अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement