scorecardresearch
 
सहारनपुर में बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म... चाची की मदद से भागा था आरोपी, अब हुआ गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है. 17 अप्रैल की घटना के बाद 19 अप्रैल को केस दर्ज हुआ. आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि उसकी चाची पर फरार कराने का आरोप है.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में रेप का आरोपी. (Photo: Rahul Kumar/ITG)
पुलिस गिरफ्त में रेप का आरोपी. (Photo: Rahul Kumar/ITG)

सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. 19 अप्रैल 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना गंगोह में तहरीर देकर बताया कि 17 अप्रैल को ग्राम दूधला निवासी शिवम ने उनकी नाबालिग पुत्री को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. आरोप यह भी है कि अभियुक्त की चाची ने षड्यंत्र कर उसे मौके से फरार होने में मदद की.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
तहरीर के आधार पर थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 203/2026 धारा 64 (1), 61(2), 127(2), 351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के निर्देशन में टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई.

Advertisement

इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गंगोह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम निवासी ग्राम दूधला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement