scorecardresearch
 

उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख का इनामी शूटर अरमान बिहारी कोर्ट में पेश, 22 मिनट चली सुनवाई के बाद गया जेल रवाना

Prayagraj Umesh Pal Case: उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी शूटर अरमान बिहारी की प्रयागराज कोर्ट में पेशी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने वापस बिहार की गया जेल भेजा. गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन के राज खोल सकता है अरमान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
X
प्रयागराज पुलिस की ट्रांजिट रिमांड कार्रवाई.(Photo:ITG)
प्रयागराज पुलिस की ट्रांजिट रिमांड कार्रवाई.(Photo:ITG)

प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख रुपये के इनामी वांछित आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:12 बजे एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में पेश किया. करीब 22 मिनट तक अदालत में सुनवाई चली. इस दौरान एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट के जज ने अरमान बिहारी से पूछा कि क्या वह अपने बचाव के लिए वकील करना चाहता है. कोर्ट ने बताया कि इसके लिए उसे प्रार्थना पत्र देना होगा. अरमान ने कोर्ट से इसके लिए निर्धारित प्रारूप पत्र लिया.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अरमान बिहारी को उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों से संबंधित आरोप पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई. सरकार की ओर से डीजीसी क्राइम मनोज कुमार पाण्डेय ने पक्ष रखा.

सुनवाई के बाद कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पूरी करते हुए अरमान बिहारी को वापस बिहार के गया जिला जेल भेजने का आदेश दिया.

प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. वारदात में हमलावरों ने चलती जीटी रोड पर ट्रैफिक रुकवाकर गोलियां बरसाईं और बम फेंके. इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपियों में से चार का पुलिस एनकाउंटर हो चुका है, जबकि तीन आरोपी लंबे समय से फरार बताए जा रहे थे. इनमें गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अहमद के नाम शामिल रहे हैं. अब अरमान अहमद के बिहार की जेल में बंद होने का पता चलने के बाद प्रयागराज पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद प्रयागराज पहुंचे लेकिन प्रयागराज में कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद उसे फिर से बिहार गया जेल भेज दिया

Advertisement

शाइस्ता परवीन की सुरक्षा में भी नजर आया था अरमान

अरमान अहमद मूल रूप से बिहार का रहने वाला  है जो प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित पैलेस सिनेमा के आसपास अक्सर नजर आता था और वहीं से अपनी गतिविधियां संचालित करने की बात सामने आई थी.  बताया जाता है कि वह अतीक अहमद के संपर्क में उसके करीबी मल्ली के जरिए आया था. जब अतीक अहमद जेल में था और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन मेयर चुनाव के दौरान प्रचार कर रही थीं, उस समय अरमान उनके साथ नजर आया था. शाइस्ता की सुरक्षा में उसके साथ चलने का वीडियो भी सामने आया था. पुलिस के मुताबिक, अरमान शूटर के तौर पर भी काम करता था.

उमेश पाल हत्याकांड में क्या था अरमान का रोल?

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या के दौरान अरमान हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर पहुंचा था. उसके साथ गुड्डू मुस्लिम भी बाइक पर बैठा था. वारदात के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अरमान को गोली चलाते हुए देखा गया था. उमेश पाल और उनके दोनों सरकारी गनर पर हमला करने वाले शूटर्स में अरमान की भूमिका अहम मानी जाती है.हत्या के बाद वह प्रयागराज से फरार हो गया था. बाद में बिहार के सहरसा में उसने सरेंडर किया, क्योंकि उसने एक अंडा वाले पर गोली चलाई थी जिसमें वह फरार चल रहा था. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इसके बाद से ही उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपियों में उसका नाम शामिल था.

Advertisement

बिहार के कई जिलों में मुकदमों की बात

अरमान के खिलाफ बिहार के अलग-अलग जिलों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. एक अंडा विक्रेता पर गोली चलाने के मामले में भी वह वांछित बताया गया था. अब बिहार की जेल में उसकी मौजूदगी का पता चलने के बाद प्रयागराज पुलिस उसे ट्रांजिट/रिमांड प्रक्रिया के जारी प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया.

अरमान से पूछताछ में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश, वारदात से पहले की तैयारी, शूटर्स के संपर्क, फरारी के दौरान मदद करने वालों और घटना के बाद उसके बिहार पहुंचने से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे. साथ ही पुलिस को गुड्डू मुस्लिम और साबिर समेत अन्य फरार आरोपियों के बारे में भी सुराग मिलने की उम्मीद है. आपको बता दे अरमान के परिवार में यह माना है कि उनका बेटा उमेश पाल मर्डर केस में शामिल था. बाकायदा मीडिया के बाइट में इस बात को कहते हुए सुना गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement