scorecardresearch
 

'जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे', राजा भैया के बयान से गरमाई सियासत

प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कहा कि- आज जितने मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, वे सभी पहले हिंदू थे.

Advertisement
X
राजा भैया के बयान से गरमाई सियासत (Photo: itg)
राजा भैया के बयान से गरमाई सियासत (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से एक बयान के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है. कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,इसमें वे कह रहे हैं कि - आज जितने मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, वे सभी पहले हिंदू थे. उन्होंने कहा कि जो लोग आस्था विहीन, लोभी, निष्ठाहीन, लालची और कायर थे, उन्होंने दबाव और प्रलोभन में आकर धर्म परिवर्तन किया और हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा.
 
 कुंडा में आयोजित एक कथा कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए राजा भैया ने धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुस्लिम समाज के रूप में दिखाई देने वाले लोग पहले हिंदू थे. उन्होंने अपने संबोधन में धर्म परिवर्तन को लेकर भी टिप्पणी की और अपने विचार व्यक्त किए.

अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग धार्मिक, वीर और बलिदानी थे, हम सब हिंदू उन्हीं की संतान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा. उनके इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. राजा भैया के इस बयान के बाद से पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement