scorecardresearch
 

मथुरा में पुलिस एनकाउंटर: व्यापारी के घर डकैती डालने वाले दो इनामी बदमाश ढेर, 2 सिपाही भी घायल

मथुरा पुलिस ने सुरीर इलाके में व्यापारी अजय अग्रवाल के घर हुई बड़ी डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर और राजेंद्र मारे गए हैं. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

Advertisement
X
मथुरा में एनकाउंटर के बाद बदमाशों के शव अस्पताल लाए गए (Photo- Screengrab)
मथुरा में एनकाउंटर के बाद बदमाशों के शव अस्पताल लाए गए (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: मथुरा पुलिस ने सुरीर कोतवाली क्षेत्र के टैटी गांव में व्यापारी के घर डकैती डालने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. 23 अप्रैल की रात बदमाशों ने अजय अग्रवाल के परिजनों को बंधक बनाकर 3 लाख रुपये कैश और 12 लाख की ज्वैलरी लूटी थी. पुलिस की कई टीमों ने बुधवार को घेराबंदी की, जिसमें राजस्थान निवासी बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू मारे गए. इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मारे गए दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे नाम बदलकर वारदातों को अंजाम देते थे.

व्यापारी को बंधक बनाकर की थी लूट

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सुरीर इलाके में एक बड़ी डकैती हुई थी. बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर पूरे परिवार को गनपॉइंट पर लिया और बंधक बना लिया था. वे घर से नकदी और लाखों के जेवरात समेट कर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें सक्रिय थीं और बदमाशों के मूवमेंट पर नजर रख रही थीं.

घायल सिपाही

घेराबंदी के दौरान चली गोलियां

पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैती में शामिल अपराधी इलाके में मौजूद हैं. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में धर्मवीर और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया. इस मुठभेड़ में साहसी पुलिसकर्मियों ने भी गोलियों का सामना किया, जिसमें दो जवान जख्मी हुए हैं.

Advertisement

नाम बदलकर देते थे वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया है कि ये दोनों बदमाश मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे और शातिर अपराधी थे. गिरफ्तारी से बचने के लिए ये लोग अक्सर अपना नाम बदलकर डकैती करते थे. इनके कब्जे से लूटा गया सामान और नकदी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement