scorecardresearch
 

सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ को महिला ने जड़े थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में डीजी कनेक्शन को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के मेंटिनेंस कार्यालय में एक महिला द्वारा कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Advertisement
X
सोसाइटी के मेंटिनेंस स्टाफ को महिला ने जड़े थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल (Photo: itg )
सोसाइटी के मेंटिनेंस स्टाफ को महिला ने जड़े थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल (Photo: itg )

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में DG कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला द्वारा मेंटिनेंस विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, महिला एक पुरुष के साथ सोसाइटी के मेंटिनेंस कार्यालय पहुंची थी. आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर मेंटेनेंस कर्मचारी और महिला के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद महिला ने मेंटिनेंस विभाग में तैनात एक कर्मचारी को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए. वायरल वीडियो में पुरुष कर्मचारी के हाथ पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि महिला उस पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है.

बताया जा रहा है कि महिला अपने फ्लैट में DG कनेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर नाराज थी. इसी मुद्दे पर वह मेंटिनेंस कार्यालय पहुंची थी, जहां विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. थाना सेक्टर-113 प्रभारी ने बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है. प्रारंभिक जांच में बिजली और DG कनेक्शन को लेकर विवाद की बात सामने आई है. वायरल वीडियो के आधार पर महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement