scorecardresearch
 

नोएडा: गोल्डन आई मार्केट कॉम्प्लेक्स के 9th फ्लोर पर लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल की नौवीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.

Advertisement
X
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. (Photo: Screengrab)
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. (Photo: Screengrab)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल स्थित कमर्शियल बिल्डिंग के T-3 टावर की नौवीं मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

25 जून को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित ऑफिस में आग लगने की जानकारी मिलने पर जल्द कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस की 05 यूनिट मौके पर रवाना की गईं.

आग शॉर्ट सर्किट की वजह से बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी थी. फायर सर्विस की टीम द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई है.

अधिकारी ने क्या बताया?

मामले को लेकर सीएफओ गौतमबुद्धनगर श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग T3 टावर की नौंवी मंजिल में आग लगने की घटना हुई है. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. 

उन्होंने आगे बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

Advertisement

CFO नोएडा प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह करीब 9:40 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से टेक जोन-4 स्थित गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग के नौवें फ्लोर पर आग लगने की जानकारी मिली. शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के फंसे होने की बात भी सामने आई थी, जिसके चलते तत्काल पांच फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन मौके पर भेजा गया.

उन्होंने आगे बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि बिल्डिंग में कोई शख्स फंसा हुआ नहीं था. जिस कार्यालय में आग लगी थी, वह पहले से बंद था. दमकल कर्मियों ने अपने उपकरणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई घायल नहीं है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड के बाद ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई, दो कोचिंग सेंटर सील, कई क्लासरूम पर भी लगा ताला

सीएफओ ने बताया कि लोगों के फंसे होने की सूचना गलत निकली और सूचना देने वाला शख्स पहले ही सुरक्षित बाहर आ चुका था. फिलहाल, आग बुझा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement