scorecardresearch
 

नोएडा प्राधिकरण का भव्य मुख्यालय बनकर तैयार, कल CM योगी करेंगे उद्घाटन

नोएडा ऑथोरिटी का ये नया कार्यालय नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-96 में बनाया गया है, जिससे यहां पहुंचना आसान होगा. कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्याप्त पार्किंग, आधुनिक कार्यालय, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है.

Advertisement
X
करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह भवन वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था. (Photo- X/NoidaAuthority)
करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह भवन वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था. (Photo- X/NoidaAuthority)

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 27 जून को इस भवन का उद्घाटन करेंगे. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह भवन वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था. इसे काफी पहले तैयार हो जाना था, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कई तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परियोजना लगातार पीछे खिसकती रही. कोविड-19 महामारी के दौरान श्रमिकों की कमी ने भी काम की रफ्तार पर असर डाला.

निर्माण में देरी के चलते प्राधिकरण ने पहले काम कर रही एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की. इसके बाद बचा हुआ निर्माण कार्य और भवन को मजबूत बनाने (रेट्रोफिटिंग) का काम नई एजेंसी को सौंपा गया. आईआईटी दिल्ली की तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार जरूरी सुधार किए गए, जिसके बाद परियोजना को अंतिम रूप दिया गया.

नया मुख्यालय बनने के बाद प्राधिकरण के सभी प्रमुख विभाग एक ही परिसर से संचालित होंगे. अभी अलग-अलग सेक्टरों में फैले विभागों के कारण आम लोगों को अपने काम के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. अधिकारियों का मानना है कि सभी विभाग एक जगह आने से फाइलों का निस्तारण तेजी से होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

नोएडा ऑथोरिटी का ये नया कार्यालय नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-96 में बनाया गया है, जिससे यहां पहुंचना आसान होगा. कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्याप्त पार्किंग, आधुनिक कार्यालय, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है.

Advertisement

परियोजना के डिजाइन में भी बदलाव किया गया. पहले जहां ऊंचे टावर बनाने की योजना थी, वहीं बाद में संशोधित डिजाइन के तहत चार और आठ मंजिला दो टावर तैयार किए गए. करीब छह एकड़ में फैला यह परिसर अब नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक केंद्र बनेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement