scorecardresearch
 

गूगल पर सर्च किया सबसे जहरीले सांप का नाम, फिर सपेरों से मंगवा कर डसवाया... अतुल हत्याकांड के खुलासे

अतुल हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने से पहले इंटरनेट पर सबसे जहरीले सांपों की जानकारी जुटाई और बाद में सपेरे से उसी प्रजाति का सांप मंगवाया. जांच में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है.

Advertisement
X
सांप लाने के लिए एडवांस में दिए गए थे 15 हजार रुपये. (Photo: ITG)
सांप लाने के लिए एडवांस में दिए गए थे 15 हजार रुपये. (Photo: ITG)

मेरठ के अतुल हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है. जिसके अनुसार पत्नी दामिनी ने पति को मारने के लिए इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जहरीले वाले सांप का नाम भी कई बार सर्च किया था. फिर सबसे जहरीले वाले सांप को सपेरे से मंगवाया और पति के बिस्तर पर छोड़ दिया. सांप ने कई बार पति को काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि अपने पति अतुल की हत्या पर पत्नी दामिनी कुछ नहीं कहना चाहती है. दामिनी ने अपने हाथ पर अतुल के नाम का टैटू गुदवाया था. टैटू पर "अतुल की गुजरी" लिखा था. दामिनी से जब पूछा गया कि क्या उसको हत्या का पछतावा है, तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. पुलिस की पूछताछ में उसने यह भी बताया कि अतुल ने उसकी जिंदगी को नर्क कर दिया था और वह उससे छुटकारा चाहती थी.

इंटरनेट पर सर्च करने के बाद सपेरों से मंगवाया जहरीला सांप
बताया जा रहा है कि दामिनी और अतुल ने करीब 2 से 3 महीने पहले हस्तिनापुर में रहना शुरू किया था. दोनों किराए के मकान में रह रहे थे और स्कूल चला रहे थे. दोनों ने वर्ष 2019 में लव मैरिज की थी. लेकिन अब दोनों के बीच में प्यार खत्म हो चुका था. कुछ लोगों का कहना है कि दोनों में कुछ भी सामान्य नहीं था. बताया जा रहा है कि तुषार का घर पर काफी आना-जाना था. दिन में तीन-तीन बार घर पर तुषार आता था. तुषार ही वैन से दामिनी को स्कूल भी ले जाया करता था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया. 

Advertisement

एक समय था जब अतुल और दामिनी के बीच गहरा प्यार था दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी. अब यह प्यार इतनी नफरत में बदल गया था कि उसने अतुल की जान लेने का फैसला कर लिया. अब वह किसी भी कीमत पर अतुल से छुटकारा चाहती थी. यह भी बताया जा रहा है कि इस पूरी कहानी का षड्यंत्र दामिनी ने ही रचा था और इंटरनेट पर सांप को सर्च किया और उसकी तस्वीर डाउनलोड की और फिर सपेरों को ढूंढने का काम भी दिया.

करैत सांप मंगाने के लिए एडवांस में दिए थे रुपए
दामिनी की अतुल से छुटकारा पाने की प्लानिंग काफी महीनों से चल रही थी. उसने इंटरनेट पर सबसे जहरीले सांप को लेकर सर्च किया. करैत सांप के बारे में पता चलने के बाद उसकी खासियत और बाकी जानकारी भी जुटाई. तुषार ने सांप की फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की. फिर वही फोटो तुषार ने सोनू और उदय को दिखाते हुए कहा कि यह वाला सांप चाहिए. बताया जा रहा है कि ₹15000 इस काम के लिए एडवांस भी दिए गए थे.

यह भी बात सामने आ रही है कि करीब सात दिन में सपेरा कहीं से यह सांप पकड़ कर ले आया और सांप मिलने के बाद योजना को अंजाम देने की तैयारी होने लगी. वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार सांप पकड़ने में एक अन्य सपेरे ने भी सोनू और उदय की मदद की थी. जिसको पुलिस खोजने में लगी है. हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर इस पर अभी कुछ नहीं बता रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement