scorecardresearch
 

लखनऊ: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत की जांच करेगी एसआईटी, पार्टी ऑफिस में पुलिस ने की छानबीन

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी रवीना त्यागी ने एसआईटी गठित की है, जो इस मामले की विस्तृत जांच करेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर कमरा नंबर 30 का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पूछताछ की.

Advertisement
X
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे. (File Photo)
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे. (File Photo)

लखनऊ (Lucknow) पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस ने कमरा नंबर 30 को खुलवाया और कर्मचारियों से पूछताछ की. पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं. अब इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी.

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी इस मामले की विस्तृत जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. पुलिस ने प्रभात पांडे के चाचा मनीष पांडे से भी पूछताछ की है.

मनीष पांडे ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि प्रभात पांडे को किसने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस दफ्तर बुलाया था. पुलिस अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे के मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही है और मैसेज व चैट की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसके कहने पर कांग्रेस दफ्तर गए थे.

यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ में मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय का हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस कांग्रेस दफ्तर के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी कर रही है. प्रभात पांडे को अस्पताल ले जाने में देरी करने वालों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. इसी के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद सभी गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है.

Advertisement

घटना को लेकर डीसीपी ने क्या बताया था?

घटना के बाद डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया था कि प्रभात पांडे पुत्र दीपक पांडे निवासी गोरखपुर को कांग्रेस कार्यालय परिसर से एक गाड़ी में बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, प्रभात के शरीर पर कोई चोट नहीं थी. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement