scorecardresearch
 

ब्लेड से काटा खुद का गला...बीमारी से तंग कैंसर मरीज ने अस्पताल में दी जान

लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

Advertisement
X
बीमारी से तंग कैंसर मरीज ने अस्पताल में दी जान (Photo: representational image)
बीमारी से तंग कैंसर मरीज ने अस्पताल में दी जान (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है. अस्पताल में भर्ती एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. शख्स ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक मरीज पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती था और वह लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे इलाज और आर्थिक परेशानियों के कारण वह काफी तनाव में था. हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और परिस्थितियों को समझने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी.

Advertisement

फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी चिंता का माहौल देखा गया. वहीं प्रशासन मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement