scorecardresearch
 

'कातिल' अल्ताफ उर्फ कल्लू: पत्नी का गला घोंटा, लाश को ई-रिक्शा से ठिकाने लगाया; पुलिस से बोला- मेरी पत्नी गायब हो गई

लखनऊ के चिनहट इलाके में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए उसने शव को बोरे में बंद किया और ई-रिक्शा से ले जाकर इंदिरा डैम किनारे फेंक दिया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से हत्यारा पति सलाखों के पीछे पहुंच गया.

Advertisement
X
पति अल्ताफ उर्फ कल्लू ने पत्नी यासमीन की हत्या की (Photo- Screengrab)
पति अल्ताफ उर्फ कल्लू ने पत्नी यासमीन की हत्या की (Photo- Screengrab)

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय अल्ताफ उर्फ कल्लू ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी यासमीन की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी को अपनी पत्नी पर एक करीबी रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. देर रात विवाद बढ़ने पर अल्ताफ ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. 

उसने शव को एक बोरे में छिपाया और बैटरी रिक्शा के जरिए बाराबंकी से लाकर लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा डैम के किनारे फेंक दिया. इसके बाद शातिर आरोपी खुद थाने जाकर पत्नी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करने लगा.

थाने पहुंचा फरियादी, पूछताछ में खुला खूनी राज

अल्ताफ ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी. वह मासूम बनकर थाने पहुंचा और पत्नी के गायब होने की बात कहने लगा. पुलिस को उसकी बदलती बातों और संदिग्ध हरकतों पर गहरा शक हुआ. जब चिनहट पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं टिक सका. आरोपी अंदर से पूरी तरह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी खूनी दास्तान उगल दी.

Advertisement

बोरे से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार

हत्यारे पति की निशानदेही पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इंदिरा डैम के किनारे से बोरे में बंद यासमीन के शव को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी अल्ताफ उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस हत्याकांड के सभी कानूनी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement