scorecardresearch
 

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लग गई है. एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी और सरोजिनी नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, आग को बुझा दिया गया है.

Advertisement
X
Lucknow Airport Fire
Lucknow Airport Fire

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में भीषण आग लग गई है. एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी और सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर मौजूद है. दमकल की सात गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई. आग को बुझा दिया गया है. 

बीते दिन महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में भी बड़ा हादसा हो गया था. सोमवार को पटाखे के गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. मारवाड़ी कपड़ गली इलाके में स्थित पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई. वहीं 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक हिंगोली शहर के मारवाड़ी कपड़ गली इलाके में पटाखे के गोदाम में आग लगी. आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: फ्रांस से स्पेन तक आग ही आग! कहीं बजट तो कहीं हाउसिंग क्राइसिस से सड़क पर संग्राम

Advertisement

हादसे की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया. दमकल कर्मियों की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए. आग की चपेट में आने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई. वहीं हादसे में 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है कि वे गंभीर रूप से घायल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement