लखनऊ में चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए दो यात्रियों से करीब 18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 17 करोड़ 96 लाख रुपये (करीब 18 करोड़) आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: फटे जूते, एक ही शर्ट में हफ्तों काम, 5 हजार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य... लखनऊ के मानवेंद्र सिंह की कहानी
आरोपी थाई एयर एशिया की उड़ान FD-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे थे. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा. जांच में 12 गुलाबी पॉलिथीन पैकेट में वीड मिली. जिसकी कीमत 17 करोड़ 96 लाख बताई जा रही है. फिलहाल दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर लखनऊ में मातम... कम्युनिटी ने किया शोक का ऐलान, शहर में निकलेगा कैंडल मार्च
डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब डीआरआई की तरफ से ड्रग तस्करों को पकड़ा गया है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है.