scorecardresearch
 

प्रयागराज में वकील सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में खूनी वारदात

प्रयागराज के सोलाती इलाके में गुरुवार को एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 52 वर्षीय वकील सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज मामले में एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट देवेंद्र नाथ मिश्रा और उनके परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है.

Advertisement
X
प्रयागराज में वकील सतीश श्रीवास्तव का मर्डर (File Photo)
प्रयागराज में वकील सतीश श्रीवास्तव का मर्डर (File Photo)

प्रयागराज के सोलाती क्षेत्र में 52 वर्षीय वकील और कॉलेज लैब अटेंडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नजूल भूमि के विवाद के चलते एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तीन पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

विवादित जमीन और खूनी संघर्ष

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर की है जब आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा उस विवादित जमीन पर पहुंचे और कथित तौर पर सतीश द्वारा लगाया गया ताला तोड़ दिया. इस बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया.

पेट में लगी गोली, अस्पताल में मौत

विवाद के दौरान चली गोली सीधे सतीश कुमार श्रीवास्तव के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन तुरंत उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वकील के बेटे पर भी डंडे से हमले का आरोप है.

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके परिवार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहराई से छानबीन जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement