उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बस स्टैंड पर उस समय हंगामा मच गया, जब प्रेमी के साथ भाग रही पत्नी को उसके पति ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी. पति और उसके परिजनों ने प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट होते देख मौके पर आम लोगों की भीड़ जमा हो गई.
प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को अपने साथ ले गए.
जाखलौन थाना इलाके का यह मामला है. कस्बे में रहने वाली एक महिला अपनी ससुराल से चोरी छुपे अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, जब इसकी जानकारी जैसे ही उसके पति को मिली तो उसने अपने परिजनों सहित घर से 22 किलोमीटर दूर तक पीछा करके उसे ललितपुर बस स्टैंड पर पकड़ लिया. जहां प्रेमी और पत्नी को उसकी सास ने एक मिनट में 50 बार चप्पल मारी. देखें VIDEO:-
यही नहीं, अपने प्रेमी को पिटता हुआ देख पत्नी ने जब बचाने की कोशिश की तो सास ने अपनी बहू को भी चप्पलों से जमकर पीट दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.