scorecardresearch
 

कौशांबी: तेज रफ्तार बाइक, 5 सवारी और रीलबाजी... ट्रैक्टर से टक्कर के बाद उड़ गए परखच्चे, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ, जहां एक ही बाइक पर सवार पांच युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई. इस भीषण टक्कर में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. दर्दनाक बात यह है कि हादसे से महज आधा घंटा पहले युवकों ने बाइक पर घूमते हुए फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था.

Advertisement
X
बाइक एक्सीडेंट से पहले रील बना रहे थे युवक (Photo- Screengrab)
बाइक एक्सीडेंट से पहले रील बना रहे थे युवक (Photo- Screengrab)

यूपी के कौशांबी जिले में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर पांच युवक सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे से आधा घंटे पहले युवकों ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक ही बाइक पर 5 लोग सवार नजर आ रहे हैं. 

सूचना मिलते ही एसपी, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटना करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहा के पास की है. एक ही बाइक में राहुल आकाश, अमन और विकास सहित पांच लोग सवार होकर धनपरा से दरियापुर की तरफ जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली  से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, मौके पर ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. चंद सेकेंड में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

हादसे में राहुल, आकाश सरोज (25 ), अमन ( 22 ) और संजीत की मौत हुई है. वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आकाश और अमन रिश्ते में चाचा भतीजे हैं. सूचना मिलते ही एसपी सत्यनारायण प्रजापत सीओ सदर सिंह शिवांक सिंह और करारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंची. जांच पड़ताल के बाद चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एक अन्य घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर उनका बुरा हाल है.

Advertisement

मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 112 के माध्यम सूचना मिली थी कि करारी थाना क्षेत्र में दरियापुर चौराहा और अरका नहर पटरी के किनारे सड़क हादसा हुआ है. इस पर तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. एंबुलेंस को बुलाया गया. प्रथम दृष्टया लग रहा था कि पांच लड़के एक ही बाइक पर आ रहे थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए. इसमें चार लोगों की मौत हो गई व एक लोग घायल हैं. जांच सीओ को दी गई है. सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है. अगर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी लापरवाही पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement