scorecardresearch
 

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और 1 लाख रुपये के इनामी पवन यादव उर्फ मोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है. मदारीपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया.

Advertisement
X
जालौन में एनकाउंटर (Photo- ITG)
जालौन में एनकाउंटर (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: जालौन जिले की कालपी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने 1 लाख रुपये के इनामी पवन यादव उर्फ मोनू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. मोनू यादव  मदारीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान 31 अक्टूबर को हुए कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण और हत्या मामले के मुख्य साजिशकर्ता है. बीती रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर मोनू ने जानलेवा नीयत से 2 राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस की आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगीं और वह गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

31 अक्टूबर को हुई थी अधिवक्‍ता की हत्या

आपको बता दें कि बीते 31 अक्टूबर 2026 को अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस जघन्य वारदात से पूरे जिले और अधिवक्ता जगत में हड़कंप मच गया था. घटना के बाद से जालौन पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.

सभी 5 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

इससे पहले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड मोनू यादव फरार चल रहा था. बुधवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी मदारीपुर के रास्ते पड़ोसी जिले में भागने की फिराक में है, जिसके बाद नाकाबंदी कर उसे पकड़ा गया. इस कार्रवाई के साथ हत्याकांड के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Advertisement

पुलिस का बयान

अपर एस पी जालौन ईशान सोनी ने बताया कि 1 लाख के इनामी अपराधी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को साहसिक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ. पुलिस आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement