scorecardresearch
 

LIVE: सुखोई, राफेल, तेजस... काशी के आसमान में वायुसेना का दम, एयर शो का गवाह बने PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पहुंच गए हैं. यहां वे भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. आज इस कार्यक्रम का अंतिम दिन है. पीएम मोदी यहां एयर शो देख रहे हैं.

Advertisement
X
PM मोदी 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन देख रहे हैं (Photo: X/ANI)
PM मोदी 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन देख रहे हैं (Photo: X/ANI)

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी के नमो घाट पहुंचे हैं. भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है. यहां पीएम मोदी भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देख रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' देखा. यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है.

कैलाश फॉर्मेशन

नमो घाट पर कैलाश फॉर्मशेन दर्शाया गया. मजबूत C-130J सुपर हरक्यूलिस (स्पेशल ऑपरेशंस एयरक्राफ्ट) ने एक 'विक' (V-आकार) फॉर्मेशन का नेतृत्व किया. इसके दोनों तरफ दो मजबूत An-32 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट नजर आए, जो भारतीय वायु सेना की मीडियम ट्रांसपोर्ट क्षमता के मुख्य आधार हैं. यह फॉर्मेशन भारतीय वायु सेना की बेहतरीन एयरबोर्न असॉल्ट (हवाई हमले) और स्पेशल ऑपरेशंस क्षमताओं को दर्शाता है.

एयर शो देख रहे पीएम मोदी
एयर शो देख रहे पीएम मोदी

विश्वनाथ फॉर्मेशन

नमो घाट पर विश्वनाथ फॉर्मेशन दर्शाया दया. Su-30MKI फॉर्मेशन, मंच के लंबवत वापस लौटा ताकि वे अपना मशहूर तीन-विमानों वाला 'त्रिशूल' स्प्लिट (अलग होने का करतब) दिखा सकें.

Advertisement

प्रचंड

छह विमानों का यह समूह एक बार फिर 'एरोहेड' (तीर के सिरे जैसी) बनावट में दिखाई दिया. इसने देश के उन हथियारों को प्रदर्शित किया, जिन्हें विशेष रूप से आसमान में अपना दबदबा कायम करने और हवाई श्रेष्ठता हासिल करने के लिए तैयार किया गया है.

हनुमान

एक अकेले Su-30 MKI विमान ने गंगा नदी के ऊपर नौ मिनट के एक शानदार हवाई प्रदर्शन के दौरान, गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले करतब दिखाकर अपनी विश्व-प्रसिद्ध 'सुपर-मैन्यूवरेबिलिटी' (असाधारण पैंतरेबाज़ी क्षमता) का प्रदर्शन किया.

सारंग

दुनिया की चुनिंदा पांच हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमों में से एक, 'सारंग' ने बीस मिनट का प्रदर्शन पेश किया. यह प्रदर्शन सुंदरता और भव्यता का प्रतीक है, इसमें उनके खास करतब, जैसे 'डॉल्फिन लीप' और 'सारंग स्प्लिट' देखने को मिले.

एयर शो देख रहे पीएम मोदी
एयर शो देख रहे पीएम मोदी

भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की बड़ी सौगात दी. वाराणसी में उन्होंने अरविंद मिल का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 300 महिलाओं से संवाद भी किया.

तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. राज्य में विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को कोई शो नहीं हुआ था. इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, SU-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमान भी शामिल होंगे. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इस हवाई प्रदर्शन में भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी हिस्सा लेने वाले हैं, जो उनके बीच संयुक्त परिचालन (जॉइंट ऑपरेशंस) को प्रदर्शित करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की प्रमुख प्रदर्शन टीमें, जैसे 'सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम' और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने भी हिस्सा लिया.

नमो घाट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की है. पूरे शहर को 32 जोन, 50 सेक्टर और 80 सब-सेक्टर में बांटा गया है, और सुरक्षा के लिए लगभग 11,900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ जाएंगे अमित शाह, PM मोदी वाराणसी में देखेंगे एयर शो... UP चुनाव के लिए BJP का प्लान

प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के कार्यक्रम के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर जाएंगे. भुवनेश्वर में पीएम मोदी आरबीआई के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement