scorecardresearch
 

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, जा रही थी आगरा

ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई. दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है.

Advertisement
X
आग लगने से पूरी बस जलकर खाक हो गई. (Photo- ITGD)
आग लगने से पूरी बस जलकर खाक हो गई. (Photo- ITGD)

ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस धू-धू कर जलकर पूरी तरह खाक हो गई.

हालांकि, समय रहते सतर्कता बरतने के कारण बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये घटना ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक्सप्रेसवे की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटी है. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.

लगातार सामने आ रही बस में आग लगने की घटनाएं

बता दें कि पिछले 15 दिनों में ये तीसरी बार है जब ग्रेटर नोएडा से बस में आग लगने की घटना सामने आई है. इससे पहले 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में ही देर रात सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई थी. गनीमत ये थी कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था. इसीलिए किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई थी. लेकिन आग में बस जलकर खाक हो गई थी.

Advertisement

बस में आग लगने से हुई थी 9 लोगों की मौत

वहीं 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर भी एक चलती हुई स्लीपर बस में आग लग गई थी. इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई थी. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई थी. इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को भी हिरासत में लिया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement