scorecardresearch
 

शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद...5 साल के बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला, घंटो चला ड्रामा

गोंडा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. घंटों चले रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर डटी रही. करीब छह घंटे की मशक्कत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई, जिससे राहत मिली.

Advertisement
X
बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला (Photo: itg)
बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला अपने 5  साल के बच्चे के साथ ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई जिससे घंटों तक जान देने का हाई वोल्टेज ड्रामा चला. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आननफानन में पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे, महिला को उतारने के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया आखिरकार 6 घंटे की अथक मेहनत और एक बड़े अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद महिला को उतारा गया.  सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी दोनों से आपस में बात कराई गई है. संतुष्ट होने के बाद ही महिला उतरी है. 

सौ फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला डीएम आवास और कार्यालय के बीच पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के कालेज के बगल स्थित एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर अपने बच्चे के साथ चढ़ गई.  भयंकर धूप व गर्मी में करीब सौ फिट ऊंचाई पर महिला अपने बेटे के साथ बैठ गई जिसकी सूचना से प्रशासन हिल गया. आननफानन में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ सिटी आनंद राय कोतवाल नगर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाउड हेलर से महिला को समझाने लगे लेकिन महिला के ऊंचाई पर होने से उस तक कोई आवाज नहीं पहुंच पर रही थी,  न ही टावर पर चढ़ने का कारण पता चल पा रहा था.

शादीशुदी प्रेमी संग रहने की जिद

बाद में सीओ सिटी का महिला के मोबाइल नंबर पर संपर्क हुआ जिससे उसने अपनी बात को रखा. दरअसल तरबगंज थाना अंतर्गत गांव निवासिनी महिला अपने पति से अलग रहती है. गांव के पास के एक शादीशुदा व्यक्ति राम इकबाल से महिला का संपर्क काफी दिनों से था. बाद में तरबगंज थाना में महिला ने राम इकबाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप का मुकदमा दर्ज करवाया था. राम इकबाल इन दिनों बाहर काम करता है आज महिला राम इकबाल के साथ रहने के मांग को लेकर ऊंचे टावर पर चढ़ गई थी. जानकारी के बाद प्रशासन ने महिला के परिचितों से भी बात कराई लेकिन महिला मानी नहीं.

Advertisement

सादे कपड़ों में टावर पर चढ़े पुलिस वाले

काफी देर होने पर दो पुलिस कर्मी सादे कपड़े में बिस्कुट व पानी लेकर ऊपर चढ़े और महिला से नीचे उतरने की दुहाई दी.  ऊंचाई पर महिला और उसके बच्चे के गर्मी में बैठने से हलकान प्रशासन ने अयोध्या से एसडीआरएफ को बुलाया. टीम ने भी काफी प्रयास किया बाद में करीब 6 घंटे बाद किसी बड़े अधिकारी के आश्वासन पर महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा गया.  सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि महिला गांव के ही एक शादी शुदा व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी. दोनों से आपस में बात कराई गई है, संतुष्ट होने के बाद महिला उतरी है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement