scorecardresearch
 

गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की हत्या, गार्ड और उसका साथी गिरफ्तार

Ghaziabad Bank Manager Murder: गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के अंदर खूनी खेल देखने को मिला है. छुट्टी न मिलने से नाराज एक बैंक गार्ड ने अपने ही मैनेजर की छाती में गोली उतार दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए मैनेजर अभिषेक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
X
पीले कपड़े में गार्ड रविंद्र. Photo ITG
पीले कपड़े में गार्ड रविंद्र. Photo ITG

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित बलराम नगर में सोमवार दोपहर 1:45 बजे एक बड़ी वारदात हो गई. यहां बैंक गार्ड रवींद्र हुड्डा ने मैनेजर अभिषेक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी. छुट्टी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में गार्ड ने बैंक के अंदर ही मैनेजर की छाती में अपनी बंदूक से गोली दाग दी. आरोपी रविंद्र हुड्डा 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ है.

लहूलुहान अभिषेक को आनन-फानन में बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपी गार्ड रवींद्र, बागपत का रहने वाला है.

छुट्टी के लिए बना 'कातिल'

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के मुताबिक, पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक और गार्ड रवींद्र के बीच विवाद की वजह छुट्टी थी. रवींद्र हुड्डा काफी दिनों से मैनेजर से छुट्टी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी. सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर गार्ड ने अपना आपा खो दिया और सीधे मैनेजर पर फायरिंग कर दी.

इलाके में दहशत

बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी. इसके तुरंत बाद गार्ड रवींद्र हाथ में बंदूक लिए बैंक से बाहर निकला और भाग निकला. घायल अभिषेक शर्मा को बचाने के लिए लोग उन्हें तुरंत बाइक से अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना से पूरे बलराम नगर इलाके और बैंक कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है.

Advertisement

आरोपी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement