scorecardresearch
 

नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर में छेड़छाड़! परिजनों ने आरोपी टीचर को चप्पलों से पीटा

यूपी के कुशीनगर में एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिक्षक ने क्लास के दौरान और उसके बाद छात्रा से अशोभनीय हरकतें कीं. छात्रा ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद गुस्साए परिजन मौके पर पहुंचे और टीचर को चप्पलों से पीट दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया केस. (Photo: Representational)
पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया केस. (Photo: Representational)

कुशीनगर के एक कोचिंग सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में एक टीचर को चप्पलों से पीटा जा रहा था. जब इसकी वजह सामने आई तो मामला सिर्फ मारपीट का नहीं, बल्कि एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप का निकला.

मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बे का है. आरोप है कि एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाला टीचर छात्रा के साथ पढ़ाई के दौरान और क्लास खत्म होने के बाद अशोभनीय हरकतें करता था. शुरुआत में छात्रा चुप रही, लेकिन जब बात लगातार बढ़ने लगी तो उसने पूरी घटना अपने घरवालों को बता दी.

परिजनों ने छात्रा की बात सुनी. फिर कुछ अन्य लोगों के साथ सीधे कोचिंग सेंटर पहुंच गए. वहां आरोपी शिक्षक से जवाब मांगा गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और गुस्सा इतना बढ़ गया कि परिजनों ने शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: बहन ने छेड़छाड़ की शिकायत की, परिवार का आरोप- पुलिस ने मांगा वीडियो... कुछ दिन बाद भाई की हत्या

Advertisement

वीडियो वायरल हुआ तो कहानी पुलिस तक पहुंच गई. वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया. सेवरही थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब वायरल वीडियो की भी जांच कराएगी. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आते हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement