scorecardresearch
 

सिर नीचे, पैर आसमान में... अजीब सी पोजिशन में लेटा हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो देख एसपी भी रह गए हैरान

चित्रकूट में यूपी पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल का अजीबोगरीब हालत में कुर्सी पर लेटने का वीडियो वायरल हुआ है. आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल नशे में था. डायल 112 की टीम उसे अस्पताल ले गई, मेडिकल जांच कराई गई और फिर मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया. एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया. इसी के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
X
इस पोजिशन में लेटा मिला था पुलिसकर्मी. (Photo: Screengrab)
इस पोजिशन में लेटा मिला था पुलिसकर्मी. (Photo: Screengrab)

वर्दी पहनी हो, कंधे पर पुलिस की जिम्मेदारी हो और काम कानून-व्यवस्था संभालने का हो, तो लोगों की उम्मीद भी बड़ी होती है. लेकिन सोचिए, अगर उसी वर्दी वाला पुलिसकर्मी सड़क किनारे एक कैंटीन में ऐसी हालत में मिल जाए कि सिर नीचे और पैर ऊपर हों, तो नजारा कैसा होगा? उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सामने आए एक वायरल वीडियो ने कुछ ऐसे ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

वीडियो में एक पुलिसकर्मी कुर्सी पर उल्टी हालत में लेटा दिखाई देता है. उसका सिर नीचे की तरफ है और पैर ऊपर की तरफ. आरोप है कि वह शराब के नशे में था. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई शुरू हो गई. चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने संबंधित हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, यह मामला 19 अक्टूबर का है. चित्रकूट में प्रयागराज नेशनल हाइवे के किनारे एक कैंटीन में यूपी पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल अजीबोगरीब हालत में कुर्सी पर लेटा हुआ था. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी का सिर नीचे और पैर ऊपर दिखाई देते हैं. उसकी हालत देखकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दे दी. इसके बाद पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नशे में धुत मिला दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का गार्ड, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने किया सस्पेंड

पुलिसकर्मी की हालत को देखते हुए टीम उसे अपने साथ ले गई और उसका मेडिकल कराया गया. इस घटना की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई. इसके बाद पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

कौन है वीडियो में दिखाई देने वाला पुलिसकर्मी?

पुलिस ने इस मामले को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है. वीडियो में दिखाई देने वाले पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल दीपक प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है. वह पुलिस लाइन में तैनात था. वीडियो सामने आने के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया. इसके बाद दीपक प्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया गया. मामले की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी कर्वी को सौंपी गई है.

पुलिस के प्रेस नोट में कहा गया है कि हेड कॉन्स्टेबल पहले भी शराब के नशे में गैर-जिम्मेदाराना हरकतें करता रहा है. पुलिस के मुताबिक, ऐसी गतिविधियों से विभाग की छवि खराब होती है. वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा तो सवाल उठने लगे. फिलहाल, कुर्सी पर उल्टी हालत में लेटे पुलिसकर्मी का वीडियो चर्चा में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement