scorecardresearch
 

75 साल के बुजुर्ग ने किया पड़ोसी बच्ची का रेप, आदतन अपराधी पर पहले भी लग चुका पॉक्सो एक्ट

Bijnor Crime News: बिजनौर के मंडावली में 75 वर्षीय बुजुर्ग हिफजुर्रहमान ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म. BNS और POCSO Act में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
X
पॉक्सो का आदतन अपराधी निकला 75 वर्षीय हिफजुर्रहमान.(Photo:ITG)
पॉक्सो का आदतन अपराधी निकला 75 वर्षीय हिफजुर्रहमान.(Photo:ITG)

बिजनौर में  एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप गांव के ही 75 वर्षीय बुजुर्ग हिफजुर्रहमान पर लगा है. बताया गया है कि बच्ची अपने घर से बाजार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने उसे कथित तौर पर जबरन पकड़ लिया और अपने घेर में ले गया. घेर में ही उसके पशु रहते हैं. आरोप है कि वहां बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

मंडावली थाना क्षेत्र में बच्ची और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. घटना के बाद बच्ची के परिवार ने मंडावली थाने पहुंचकर शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 5 अक्टूबर को सामने आया था. बच्ची के परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपी हिफजुर्रहमान के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

इसके अगले ही दिन, यानी 6 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पहले भी पॉक्सो एक्ट में दर्ज हो चुका है मामला  

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मंडावली थाने में पहले भी पॉक्सो एक्ट से जुड़ा मामला दर्ज है. पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ इस साल एक अन्य मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है.
 

Advertisement

पुलिस ने 'आजतक' को क्या बताया?  

जब इस पूरे मामले को लेकर 'आजतक' ने मंडावली थाना के SHO ( वीरेंदर कुमार ) से बात की, तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार की ओर से हमें शिकायत पत्र मिला था, बच्ची किसी काम से अपने घर से बाहर निकली थी, तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement