scorecardresearch
 

अयोध्या में सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, 4 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू नदी के बीच नाव में बीयर और मटन पार्टी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में चार युवक नाव पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. गुप्तार घाट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
वीडियो में चार युवक नाव पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. Photo Screengrab
वीडियो में चार युवक नाव पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. Photo Screengrab

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तार घाट का है. वीडियो में चार युवक नाव पर बैठकर बीयर पीते और मटन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना को लेकर लोगों ने धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई है.

गुप्तार घाट सरयू नदी का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में नदी के बीच इस तरह की पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो में क्या है?
नाव पर पार्टी के दौरान एक युवक वीडियो बनाते हुए अपने साथ मौजूद साथियों का परिचय देता है. वह बताता है कि काफी समय बाद सभी दोस्त एक साथ मटन पार्टी कर रहे हैं. वीडियो में वह लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद का नाम लेता है. चारों युवक नाव पर बैठकर खाना खाते और मस्ती करते नजर आते हैं.

Advertisement

वीडियो में युवक अपने एक अन्य साथी अमरजीत निषाद का भी जिक्र करता है. वह कहता है कि आज उनके दोस्त की कमी महसूस हो रही है और भगवान से जल्द मुलाकात कराने की प्रार्थना करता है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट का है. सरयू नदी के इस घाट पर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने और रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे धार्मिक स्थल पर नाव में बीयर और मटन पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement